समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के परोरिया गांव के वार्ड 12 में वर्षा का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। घटना में एक पक्ष से गणेश पोद्दार का पुत्र महेश पोद्दार ने थाना में आवेदन देकर अपने पड़ोसी के विरुद्ध शिकायत किया है। उन्होंने कहा है कि गुरुवार को उनका पड़ोसी अनिल पोद्दार अपने दरवाजे पर जमा बारिश का पानी उनके दरवाजे पर से बहाने लगा। मना करने पर अनिल पोद्दार एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। बचाव करने जब उनकी पत्नी संजू देवी आई तो उन लोगों ने उनकी पत्नी को लात-घूंसे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। लोगों के बीच बचाव के बाद उनकी जान बची। तब उन्होंने सीएचसी उजियारपुर आकर अपना इलाज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.