सहरसा, फरवरी 22 -- सहरसा,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के दिवारी स्थित आदि शक्ति मां भगवती विषहरा स्थान में आयोजित दिवारी महोत्सव में बालीवुड के गायकों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति होगी। आगामी 25 एवं 26 फरबरी को आयोजित दो दिवसीय विषहरा महोत्सव में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर वर्षा त्रिपाठी, इंडियन आइडल शिवम सिंह, हंसी और ठहाके से महफिल मेंसमां बांधने वाले कॉमेडियन वीआईपी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कंचन किरण मिश्रा अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस वर्षा त्रिपाठी महोत्सव के पहले दिन अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं दूसरे दिन शिवम कुमार सिंह एवं कंचन मिश्रा महोत्सव के मंच पर जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम से पहले झांकी की प्रस्तुति होगी और दिन में स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय हों कि पिछल...