बिजनौर, मई 7 -- स्योहारा। बुधवार रात्रि में तेज आंधी और वर्षा के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है।आम की फसल पहले ही कई बार आंधी आने के कारण आधी रह गई थी, परंतु बीती रात आई वर्षा ने बाग के मालिकों और रख वालों के हौसले तोड़ दिए है। वर्षा के कारण आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।वर्षा के साथ तेज गरज के साथ छीटे पड़े और कई जगह कड़कराहट के साथ बिजली भी चमकी। हालांकि वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया है परंतु आसमान में बादल छाए हुए हैं और गड़गड़ाहट जारी है। तेज हवा के कारण विद्युत के तार और खंबे टूट गए हैं। यह भी पढ़ें- तेज बारिश और आंधी से फसलों को नुकसान जिस कारण रात्रि के 11:00 से दिन के 12:00 बजे तक बिजली नहीं आ पाई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विभागीय सूत्रों के अनुसार बिजली को ठीक करने का काम किया जा रहा है...