बागपत, अगस्त 4 -- खेकड़ा। बड़ागांव स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन साधुवर्ती आश्रम में सोमवार को परम पूज्य आर्यिका दर्शनमति माताजी के वर्षायोग कलश स्थापना समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति रस से ओत-प्रोत धार्मिक भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर आर्यिका दर्शनमति माताजी, सृष्टि भूषण माताजी और चंद्रमती माताजी ने वर्षायोग का महत्व बताते हुए कहा कि यह काल आत्मचिंतन, तप, संयम और धर्म साधना का सर्वोत्तम अवसर है। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयमित जीवन अपनाकर धर्म ध्यान में अधिक समय लगाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भक्ति और उल्लास के बीच ह...