देहरादून, मई 2 -- देहरादून। एकता विहार में 'नर्सिंग एकता मंच' के बैनर तले नर्सिंग अभ्यर्थियों का वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन 149वें दिन भी जारी रहा। सरकार की कथित बेरुखी से आक्रोशित अभ्यर्थी अब आमरण अनशन की राह पर हैं। ऋषिकेश निवासी प्रियंका उनियाल भी आमरण अनशन पर बैठ गईं हैं, जिससे गहमागहमी बढ़ गई है। वहीं, रिस्पना निवासी विनीता रानी के अनशन का आज दूसरा दिन है। कोरोनेशन अस्पताल में तीन दिन से भर्ती शिरा बंधानी की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। महिला अभ्यर्थियों ने कमान संभालते हुए चेतावनी दी है कि वर्षवार भर्ती लागू होने तक यह लड़ाई आर-पार की है।धरना स्थल पर नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, प्रीति सिंह, भास्कर, पंकज, अश्विनी, ऋतु, शिवानी और प्रीति समेत कई अभ्यर्थी डटे रहे। इन सभी ने एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.