देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का धरना शनिवार को 58वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर जुटे बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बेरोजगारों ने आरोप लगाया कि अब तक शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, अनिल रमोला, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, भास्कर, सपना, सुजाता और प्रीति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.