वर्षवार भर्ती की मांग पर कोश्यारी से लगाई गुहार
देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून। वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग पर 79 दिनों से आंदोलन पर बैठे बेरोजगारों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने वर्षवार भर्ती कराने की मांग उठाई। कहा कि करीब ढाई महीने से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। भगत सिंह कोश्यारी ने उनके स्वास्थ्य सेवाओं में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मी किसी भी चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनकी समस्याओं के प्रति वे पूरी तरह संवेदनशील हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को उचित स्तर पर प्रमुखता से उठाएंगे और इनका सकारात्मक समाधान निकलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.