देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून। वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन 145वें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन के 10वें दिन भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई सुध न लिए जाने से बेरोजगार नर्सिंगकर्मियों में भारी आक्रोश है। वर्तमान में तीन नर्सिंगकर्मी आमरण अनशन पर डटे हैं। इनमें टिहरी गढ़वाल की शिरा बंधानी (40) आठवें दिन, उत्तरकाशी के मुकेश रमोला (34) पांचवें दिन और पौड़ी गढ़वाल की प्रीति सिंह (33) पहले दिन से अनशन पर हैं। पिछले आठ दिनों से भूखी-प्यासी शिरा बंधानी का स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है, जो चिंता का विषय है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि महिला कर्मियों के अनशन के बावजूद सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। मंच अध्यक्ष नवल पुंडीर ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द वर्षवार भर्ती पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो बेरोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.