वर्ल्ड हेल्थ डे पर रामगढ़ में रक्तदान का महाअभियान, 52 यूनिट रक्त संग्रह
रामगढ़, अप्रैल 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर सोमवार को झारखंड मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में सुभाष चौक स्थित गुरुद्वारा परिसर में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम में कुल 52 यूनिट रक्त का सफल संग्रह किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर गुरुद्वारा सभा की सेवा, समर्पण और मानवता की परंपरा के अनुरूप आयोजित किया गया। पूरे आयोजन में समाजसेवा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्घाटन रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार और गुरु सिंह सभा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.