चंदौली, अप्रैल 19 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विश्व धरोहर दिवस पर शनिवार को पीडीडीयू रेल मंडल की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआरएम उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देश पर यांत्रिक विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं सहित अन्य को भारतीय रेल की ऐतिहासिक धरोहरों, विकास यात्रा तथा उनके संरक्षण के महत्व से परिचित कराना था।इस अवसर पर स्थानीय रामकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अन्य को मंडल क्षेत्र स्थित रेलवे की विरासत संरचनाओं एवं प्रदर्शित सामग्रियों का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने स्थानीय जंक्शन पर पुराने फुट ओवर ब्रिज के संरक्षित हिस्से का अवलोकन किया। उन्हें इस प्रकार की संरचनाओं की उपयोगिता तथा रेलवे व्यवस्था में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर दिव...