वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: तनाव, मोबाइल और जंकफूड बढ़ा रहे बच्चों का ब्लड प्रेशर
सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कभी केवल बुजुर्गों की बीमारी माना जाने वाला हाई ब्लड प्रेशर अब बच्चों और युवाओं तक पहुंच चुका है। तनाव, मोबाइल की लत, जंकफूड और बदलती जीवनशैली के कारण सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी में कम उम्र के हाई बीपी मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस "साइलेंट किलर" को नियंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि पहले हाई बीपी अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता था, लेकिन अब 20 से 35 वर्ष के युवाओं के साथ स्कूली बच्चों में भी ब्लड प्रेशर बढ़ने के मामले सामने आने लगे हैं। लगातार मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर समय बिताना, देर रात तक जागना, तनाव, फास्ट फूड और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.