हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के कक्षा 12 के मेधावी छात्र राज सूर्यवंशी ने यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां पर विश्वभर के दिग्गज निशानेबाजों के बीच राज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने प्रतियोगिता की तीन मुख्य स्पर्धाओं 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग में प्रतिभाग किया। उन्होंने कड़े मुकाबले के बीच सटीक निशानेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त किया। वह यहां लामाचौड़ में रहते हैं। उनके पिता भूपेन्द्र कुमार बेरीनाग में खंड शिक्षाधिकारी हैं। जबकि माता नीमा देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहन अन्नया सूर्यवंशी पॉल कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। राज की इस सफलता पर आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्र...