बुलंदशहर, जून 24 -- खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा खानपुर निवासी ओलिंपियन अरविंद सिंह स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड रोइंग कप में प्रतिभाग करेंगे। वह लाइटवेट मेंस सिंगल स्पर्धा में भाग लेंगें। जिसके लिए वह स्विट्जरलैंड के लिए भारतीय टीम के साथ निकल चुके हैं। क्षेत्र के गांव खबरा निवासी किसान विजय सिंह के बेटे अरविंद सिंह 2016 में आर्मी में भर्ती हुए थे। आर्मी की तरफ से ही वह रोइंग खेलते हैं। उन्होंने टोक्यो में हुए ओलिंपिक में भी प्रतिभाग कर 11वां स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं। अब उनका चयन स्विट्जरलैंड में आगामी 26 से 28 जून के बीच होने वाले वर्ल्ड रोइंग कप के लिए हो गया है। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड रोइंग कप में प्रतिभाग करेंगे ओलिंपियन अरविंद सिंह जिसमें वह मेंस सिंगल स्पर्धा में...