वर्ल्ड रैंकिंग में IIT दिल्ली का जलवा, बना देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी, DU और JNU भी चढ़े, देखें संस्थानों की रैंक लिस्ट
नई दिल्ली, जून 18 -- विश्व की प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में आईआईटी दिल्ली लगातार दूसरे साल भारत का बेस्ट संस्थान बना है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में आईआईटी दिल्ली देश की नंबर 1 यूनिवर्सिटी के स्थान पर कायम है। दुनिया भर की यूनिवर्सिटीज की बात करें तो यह 118वें पायदान पर है। इंस्टीट्यूट ने अपनी ग्लोबल रैंकिंग में सुधार करते हुए पिछले साल के 123वें स्थान से 118वें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं आईआईटी बॉम्बे जो पहले देश की रैंकिंग में टॉप पर था 129वें से 134वें स्थान पर खिसक गया है। इससे पिछले साल भी यह 11 स्थान नीचे गिरा था। आपको बता दें कि क्यूएस दुनिया भर में हायर एजुकेशन सेक्टर को सर्विस, एनालिटिक्स और जानकारी देने वाली एक प्रमुख कंपनी है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की शुरुआत 2004 में हुई थी और यह विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.