रिषिकेष, मार्च 22 -- आदर्शग्राम ऋषिकेश निवासी शिवम गोस्वामी को रविवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। विधायक ने बताया कि राजपाल गोस्वामी के पुत्र शिवम गोस्वामी ने लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो नए विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। शिवम ने दो अलग-अलग एडवांस योगासनों चक्रासन व्हील पोज में एक घंटा 21 मिनट तथा समकोणाशन सेंटर स्पलीट में एक घंटा 31 मिनट तक होल्ड कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो क्षेत्र, प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है। शिवम गोस्वामी के नाम इससे पूर्व भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एवं योगा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित कुल पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। दो नए रिकॉर्ड के साथ अब उनके नाम कुल सात वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें वर्ष 2024 का "भारतीय गौरव...