गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एक संस्थान की ओर से जारी हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में अपनी स्थिति में सुधार करते हुए 1201-1400 वैश्विक रैंक बैंड में जगह बनाई है। वर्ष 2026 की रैंकिंग में विश्वविद्यालय 1201-1500 बैंड में था। 2027 की रैंकिंग में विश्वभर के 3,146 पात्र संस्थानों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें भारत के 170 विश्वविद्यालय शामिल हैं। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में एमएमएमयूटी और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ संयुक्त रूप से 1201-1400 के सर्वोच्च रैंक बैंड में हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय को 1801-2000 बैंड, जबकि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 2001 श्रेणी में स्थान मिला है। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISc बना भारत का न...