बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 17 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक श्री रचा थाईलैंड में किया गया था l इस वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक मीट में भारत की ओर से देश का प्रतिनिधित्व करती हुई बोकारो की मास्टर एथलीट कुमारी अनु ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कियाl उसने वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक मीट में तीन स्पर्धा में तीन सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीl जिसमें उसने ट्रिपल जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल ,लॉन्ग जंप स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल व हाई जंप स्पर्धा में भी लगातार तीसरा सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड राज्य समेत पूरे देश को गौरवान्वित किया है l मास्टर एथलीट कुमारी अन्नु वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय नंबर वन की शारीरिक शिक्षिका है l कुमारी अनु के शानदार प्रदर्शन के साथ तीन सिल्वर मेडल जीतने पर इस विशिष्ट उपलब्धि पर ...