कानपुर, फरवरी 15 -- दुबई के अबूधाबी में छह से 14 फरवरी के बीच हुए वर्ल्ड मास्टर गेम्स में 90 देशों के मास्टर एथलीट के बीच 52 वर्षीय प्रणय द्विवेदी ने दो रजत पदक जीते। आयरनमैन स्पर्धा और 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वे इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में पदक हासिल कर चुके हैं। प्रणय द्विवेदी ने समुद्र में हुई पांच किमी की ओपन तैराकी में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में पहले स्थान पर रूस, दूसरे स्थान पर फ्रांस और तीसरे स्थान पर पुर्तगाल के एथलीट रहे। इसके बाद आयरनमैन स्पर्धा में हुई तैराकी, दौड़ और साइकिलिंग में प्रणय ने दम दिखाते हुए रजत पदक जीता। वहीं, 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में भी प्रणय ने बेहतर स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.