रांची, मई 4 -- रांची, संवाददाता। थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड मास्टर खेलकूद प्रतियोगिता (17-21 अप्रैल) में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों ने रांची लौटकर सोमवार को खेल विभाग के उप निदेशक से मुलाकात की। बताया कि प्रतियोगिता में अशोक महतो और मेरी मुंजानी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। वहीं, लक्ष्मण राम ने दो स्वर्ण व एक रजत और दशरथ महतो ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। अनु सिंह ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में तीन रजत पदक जीते।संघ के अध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि की उपस्थिति में उप निदेशक ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.