भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बुडको द्वारा निर्मित व संचालित योजनाओं का जायजा लेने के लिए वर्ल्ड बैंक की टीम भागलपुर पहुंची थी। इस दौरान टीम ने साहेबगंज स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच कर निरीक्षण किया। साथ ही संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट मांगी। साथ ही जिन पंपिंग स्टेशनों को शुरू किया गया है और जिन स्टेशनों को जल्द ही शुरू किया जाना है इसकी भी समीक्षा की। टीम ने इस बात की भी जानकारी ली है कि एसटीपी से शहर के कितने इलाकों को फायदा पहुंचेगा। निरीक्षण के बाद टीम ने पटना स्थित बुडको के वरीय अधिकारियों को भी रिपोर्ट समर्पित की है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने डब्ल्यूटीपी परियोजना की भी विस्तृत जानकारी मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.