वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (डब्ल्यूओएफए) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को बनारस की सीए सुदेशना बसु को सम्मानित किया गया। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया एक्सपो सेंटर में उन्हें आवारा कुत्तों की देखभाल, उपचार के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने वूमेन्स एक्सीलेंस अवार्ड दिया। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के इस कार्यक्रम में दुनिया के दस हजार से अधिक सीए शामिल हुए। सुदेशना बसु ने कहा कि बेजुबानों के दर्द को समझने की जरूरत है। आवारा कुत्ते समस्या नहीं हैं। उनका बंध्याकरण नियमित रूप से होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.