वर्ल्ड पैरा फ्यूचर टेबल टेनिस में प्राची ने जीता कांस्य
कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। थाईलैंड में हुई आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में प्राची ने कांस्य पदक जीता। करीब 12 देशों के खिलाड़ियों के बीच प्राची ने वूमेंस एकल स्पर्धा में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। वे इससे पहले 10 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। टेबल टेनिस में स्किल, दमदार शाट्स की माहिर खिलाड़ी प्राची पैरा ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। उन्नाव जिले के जुराखन खेड़ा निवासी प्राची गुजरात के गांधी नगर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर में टेबल टेनिस का कड़ा अभ्यास कर पैरा ओलंपिक के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। प्राची इससे पहले ब्राजील, जार्डन, थाईलैंड और नाइजीरिया में हुई अंतराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर चुकी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.