नई दिल्ली, फरवरी 18 -- भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नीदरलैंड के खिलाफ भी बल्ला नहीं चला। टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप में अभी तक खाता नहीं खुला है। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज होने के बावजूद अभिषेक शर्मा के इस तरह के प्रदर्शन से हर कोई हैरान है। अभिषेक शर्मा के पिछले कुछ 7 मैच बेहद खराब रहे हैं और इस दौरान वह 5 बार खाता नहीं खोल सके हैं। टी20 विश्व कप में बतौर भारतीय बल्लेबाज उन्होंने आशीष नेहरा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ी 3-3 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इन दोनों बल्लेबाज के अलावा बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शिवम दुबे, गौ...