वर्ल्ड कप 2027 के लिए केविन पीटरसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने इंग्लैंड के मेंटोर
लंदन, सितम्बर 7 -- पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिये इंग्लैंड की सफेद गेंद की टीमों का विशेषज्ञ मेंटोर बनाया गया है। पीटरसन इस महीने के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे शृंखला में मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ जुड़ेंगे। कोचिंग स्टाफ में मार्कस ट्रेसकोथिक , टिम साउदी, जीतन पटेल और सारा टेलर भी हैं। वह इस साल आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के दौरों पर भी टीम के साथ होंगे। इसके बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू शृंखलाओं और विश्व कप में टीम के साथ रहेंगे। यह नियुक्ति पीटरसन के अंग्रेजी क्रिकेट के साथ संबंधों में एक बड़ा बदलाव है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 2013-14 के एशेज दौरे के बाद समाप्त हो गया था। उन्होंने आखिरी बार 2014 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.