लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, संवाददाता। आगामी पैरा जूडो वर्ल्ड कप की तैयारी के लिये इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन (आईबीपीजेए) की देखरेख में भारतीय पैरा जूडो टीम का शिविर हजरतगंज स्थित पैरा जूडो एकेडमी में गुरुवार से शुरू हुआ। इस शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के चेयरमैन अवनीश कुमार अवस्थी, अध्यक्ष मुकेश कुमार मेश्राम और उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने किया। 19 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में पैरा जूडोका अपनी तैयारियों को धार देंगे। इसके बाद भारतीय जूडोका टीम जूडोका तिब्लिसी (जार्जिया) जायेगी, जहां 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले आईबीएसएस जूडो वर्ल्ड कप में प्रतिभाग करेगी।कैंप में शामिल सदस्य: कपिल परमार, देवेंद्र यादव-मध्य प्रदेश, विजेंद्र-हरियाणा, हसन अली-तेलंगाना, संदीप सिंह और अविदश शर्मा, डिपंल- दिल्ली, धर्मवीर और गुलशन -उत्तर प्रदेश, रे...