चेन्नई, फरवरी 7 -- अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा चरण से 20 टीम के विस्तार का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि इससे और अधिक देशों के खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 2026 चरण टीम की संख्या के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।'आप जीतें या हारें, फर्क नहीं पड़ता' न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर राशिद ने कहा, ''विश्व कप में ज्यादा टीम का होना हमेशा अच्छा है। इससे कई देश इसमें शामिल होगें और आपको बहुत नई प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी। अलग-अलग टीमें आती हैं। मुझे लगता है कि इसी तरह विश्व कप और बड़ा बनता जाता है। '' उन्होंने कहा, ''आप जीतें या हारें, इससे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन आप दुनिया को यह दिखाते हैं कि आप किसी भी टीम को, कभी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.