प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान किसी भी तरह की बिजली कटौती न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (तकनीकी) ने प्रयागराज समेत सभी मंडलों को निर्देश जारी करते हुए रविवार को होने वाले फाइनल मैच के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह आदेश वायरल भी हो गया।जारी आदेश के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के समय बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए। इसके लिए प्रयागराज सहित वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडलों के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। निर्देश में कहा गया है कि गर्मी के मौसम को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.