नई दिल्ली, जून 18 -- भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप में दमदार शुरुआत की। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कहा कि मानसिक रूप से मजबूत रहने से उन्हें हाल के खराब प्रदर्शन से उबरने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर से मिली सलाह ने भी सहज और शांत होकर खेलने में उनकी सहायता की। जारी टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से और दूसरे मैच में नीदरलैंड को 95 रन से हराया। नीदरलैंड के खिलाफ शेफाली ने 38 गेंदों में 55 रन बनाकर लय में लौटने के संकेत दिए। उन्होंने मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की जिससे भारत पांच विकेट पर 209 रन बनाने में सफ...