नई दिल्ली, मार्च 8 -- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोनों टीमों की प्लेइंग XI भी सामने आ गई है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैदान पर बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय साफ कर दिया कि वे अपनी उसी प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतर रहे हैं, जिसने उन्हें फाइनल तक पहुंचाया है। टीम इंडिया में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। सूर्यकुमार ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करने से खुश हैं क्योंकि बोर्ड पर रन टांगना हमेशा फायदेमंद रहता है, खासकर फाइनल जैसे बड़े मैच में। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.