बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच दौरान रविवार को निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। मुख्य अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी की ओर से सभी वितरण जोन के मुख्य अभियंताओं को पत्र जारी कर इसे सुनिश्चत करने के लिए कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत व न्यूजीलैड के बीच होना है। इस दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। किसी भी प्रकार के व्यवधान की स्थिति में कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। मुख्य अभियंताओं से कहा गया है कि वह अपने अधीन खंडों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अपने स्तर से निर्देशित करें। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.