वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बीते दिनों 15 -17 मई तक कर्नाटक के मैसूर में एफआईएएसएएफ इण्डिया की ओर से आयोजित फेडरेशन कप एरोबिक्स एवं हिप हॉप नेशनल चैंपियनशिप में एकेडमी के युवा उदयीमान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किया। सोमवार को विजयी पदकधारियों एवं उनके कोच का वाराणसी लौटने पर एकेडमी द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। मैसूर के जेएसएस विद्यापीठ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 425 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एकेडमी के शावी शाह (अंडर-7 गर्ल्स), अनिरुद्ध स्वर्णकार (अंडर-11 बॉयज) ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर...