रांची, मार्च 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच अमरजीत दुबे, कमलेश महतो और मुकेश तुरी ने स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन स्थित प्रतिष्ठित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में 14 से 21 मार्च तक आयोजित वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 कोचिंग सेमिनार में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। भारतीय खेल प्राधिकरण साईं द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत से कुल 26 कोच शामिल हुए। सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के कोच प्रकाश राम ने बताया कि यह झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो राज्य में तीरंदाजी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में सहायक होगा। वहीं उन्होंने बताया कि कमलेश महतो और मुकेश तुरी सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के प्रशिक्षु रहे हैं। ये अपनी अटूट लगन, कड़ी मेहनत, धैर्य और खुद पर भरोसे के दम पर सफल हुए हैं। इनके इस उपलब्धि पर झारखंड आर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.