वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षित किसानों की परीक्षा हुई
बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षित किसानों की परीक्षा हुई फोटो : एग्जाम : बिहारशरीफ जिला कृषि कार्यालय में सोमवार को परीक्षा देने के बाद अधिकारियों के साथ प्रशिक्षित किसान व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आत्मा सभागार में सोमवार को वर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण ले चुके किसानों की परीक्षा हुई। पटना से आए मूल्यांकनकर्ता सुशांत सिंह ने लिखित, साक्षात्कार व प्रैक्टिकल परीक्षा ली। परीक्षा की हैदराबाद से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गयी। आठ माह पहले 12 महिलाओं समेत 30 किसानों ने जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण लिया था। इनमें 25 किसान परीक्षा में शामिल हुए। प्रॉक्टर मोहित कुमार, रोहित कुमार व अन्य ने सहयोग किया। प्रमाणपत्र 20 अक्टूबर तक दिये जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.