वर्मी कम्पोस्ट की मांग बढ़ी, पंचायतों को आर्थिक लाभ
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) अब केवल कचरा निस्तारण का माध्यम नहीं रह गए हैं, बल्कि पंचायतों की आय बढ़ाने का प्रभावी मॉडल बनते जा रहे हैं। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के दौरान ग्राम पंचायतों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट की मांग बढ़ने से पंचायतों को आर्थिक लाभ मिलने लगा है। वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से करीब 40 हजार रुपये की आय हुई है, जिसे ग्राम पंचायतों के ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) खाते में जमा किया जाएगा। जिले की रमईपुर, रामपुर भीमसेन, चौबेपुर कलां, बगदौदी बांगर, बिल्हौर देहात, उत्तरी, पतारा और मंझावन समेत कई ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग द्वारा आरआरसी के माध्यम से घर-घर से एकत्रित गीले कचरे का वैज्ञानिक ढंग से प्रसंस्करण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.