वर्धा और उत्तराखंड मुक्त विवि के बीच शैक्षणिक समझौता
प्रयागराज, जुलाई 2 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा में डिजिटल क्रांति लाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (वर्धा) और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता हुआ है। इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान मिलकर शोध, दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, संकाय-छात्र आदान-प्रदान और नए पाठ्यक्रम विकास के क्षेत्र में काम करेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने शनिवार 27 जून को इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को जमीन पर उतारने की एक ठोस पहल है। इससे दोनों संस्थानों के शिक्षक और शोधकर्ता संयुक्त रूप से डिजिटल पाठ्यक्रमों और अकादम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.