संभल, जून 7 -- जिले में नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को विकासखंड गुन्नौर के ग्राम बाघऊ में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने वर्धमार नदी पुनरुद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर तथा फावड़ा चलाकर अभियान की शुरुआत की गई। यह कार्य 'एक जनपद, पांच नदियां' थीम के अंतर्गत किया जा रहा है। लगभग 14.5 किलोमीटर लंबी वर्धमार नदी विकासखंड गुन्नौर और जुनावई क्षेत्र से होकर गुजरती है तथा आगे चलकर महावा नदी में मिलती है। नदी की पुरानी पहचान को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से इसके मार्ग से अतिक्रमण हटाने, खुदाई कराने, पौधारोपण करने तथा अन्य संरक्षण संबंधी कार्य कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पर...