बिजनौर, जनवरी 26 -- वर्धमान महाविद्यालय बिजनौर में मतदाता जागरूकता दिवस के संबंध में विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई और उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अधिकारियों द्वारा स्वयं सेवकों को मतदान का महत्व बताया गया। उसके पश्चात् स्वयंसेवको के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इस वर्ष मतदाता दिवस की थीम माई इंडिया, माई वोट है जबकि टैगलाइन सिटीज़न एट दा हार्ट ऑफ डेमोक्रसी है। इस कार्यक्रम में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी मुहम्मद साबिर, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. अनूप कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.