बिजनौर, मार्च 31 -- बिजनौर। दो दिवसीय थर्ड राजेंद्र कुमार जगत प्रकाश मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में लड़कों में वर्तमान क्रिकेट एकेडमी विजेता बनी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर प्रीति खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान एवं मेडल पहनाकर बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। वर्धमान कॉलेज बिजनौर के मैदान में चल रही दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में वर्धमान क्रिकेट अकादमी ने पार्कर क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद को हराकर ख़िताबी जीत बड़े अंतर से हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्धमान क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट खोकर 20 ओवर में 133 रन बनाएं जिसके जवाब में पारकर एकेडमी मात्र 30 रनों में ही सिमट गई।हिमांशु कुमार फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 44 रन तथा एक विकेट लिया। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन प्रलभ शांतनु,...