मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मुजफ्फरनगर जैन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आशीर्वाद बैंक्वेट हाल में कथा वर्धमान का भव्य आयोजन किया। कानपुर से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक विद्वान प्रदीप विजय जैन ने भगवान महावीर के गर्भ कल्याणक से लेकर मोक्ष कल्याणक तक का दिव्य व संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रविन्द्र जैन, पुनीत जैन और ऋषभ जैन ने किया। इस धार्मिक उत्सव में मुख्य अतिथि सीडीओ कमल किशोर देशभूषण जैन कंडारकर और सभासद सीमा जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा. पंकज जैन, प्रवीण जैन, अरुण जैन, शुभम जैन, अरुणा जैन, ऋषभ जैन, विकास जैन, प्रशांत जैन, रूपल जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...