वर्दी में रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाला दरोगा लाइन हाजिर
बरेली, मई 26 -- फरीदपुर। कोतवाली फरीदपुर में तैनात दरोगा शुभम सोम को रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाली फरीदपुर में तैनात दरोगा शुभम सोम को पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया में रील बनाकर वायरल करने का शौक था। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने उन्हें कई बार हिदायत दी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसकी जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य को हुई उन्होंने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी पढ़ें- दिव्यांग को थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित यह भी पढ़ें- लेखपाल परीक्षा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.