पटना, अप्रैल 22 -- बिहार में ड्यूटी और वर्दी में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। बिहार पुलिस मुख्यालय ने ऐसे 48 पुलिसकर्मियों को चिह्नित करते हुए उनकी लिस्ट तैयार कर ली है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इस क्रम में बुधवार को पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य जिलों के एसपी को भी सूची में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत में कई पुलिस कर्मी थाना परिसर के अंदर या फिर वर्दी पहने हुए वीडियो अपलोड करते हैं। इससे पुलिस की साख खराब होती है। पुलिस मुख्यालय ने वर्दी और हथियार के साथ रील्स बनाने को अनुशासनहीनता बताया। रीलबाज पुलिसकर्मियों की निगरानी और उन पर सख्त कार्रवाई को लेकर बिहार पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.