लखनऊ, जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वर्दी भत्ता, नवीनीकरण और धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी के शासनादेश का राजकीय नर्सेस संघ ने स्वागत किया है। हालांकि संघ का कहना है कि करीब 10 वर्ष बाद शासनदेश जारी किया गया। इसमें बढ़ाई गई दरें वर्तमान महंगाई और वास्तविक खर्च के मुकाबले बेहद कम हैं। संघ ने शासन से आदेश की दोबारा समीक्षा करने की मांग की है। राजकीय नर्सेस संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सोमवार को वर्दी भत्ता, वर्दी नवीनीकरण और धुलाई भत्ते से संबंधित शासनादेश जारी किया है। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर नर्सिंग कर्मियों में संतोष है, लेकिन बढ़ाई गई राशि उनकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार वर्दी भत्ता 2500 रुपये...