लखनऊ, जून 24 -- वर्दी पहने युवक ने पूर्व फायर अफसर पर लगाए गंभीर आरोप : अलीगंज में इमारत के पास सोमवार दोपहर वर्दी पहने हुए एक युवक पहुंचा। उसने खुद को अग्निशमन विभाग का फायर फाइटर जितेंद्र बताया। वह चीख-चीखकर फायर विभाग के एक पूर्व अफसर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जितेंद्र ने बताया कि दमकल विभाग में 11 लाख रुपये की एक बुलेट बाइक आग बुझाने के लिए खरीदी गई है। उसकी वास्तविक कीमत तीन लाख रुपये है। आठ लाख रुपये पूर्व अफसर खा गए। जितेंद्र ने बताया कि वह दमकल विभाग आगरा में तैनात है। फिरोजाबाद से आया है। जितेंद्र द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। यह भी पढ़ें- अलीगंज अग्निकांड:: लेसा एक्सईएन के निलंबन का आदेश जारी हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यह भी पढ़ें- अग्निकांड और चंदा चोरी पर ठोस क...