मोतिहारी, अप्रैल 20 -- अरेराज, हिंटी। ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने वाले मलाही थाना के एएसआई को एसपी ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किये गये मलाही थाना के एएसआई अरविन्द यादव है। इनके विरुद्ध थानाध्यक्ष सुमन भारती ने एसपी को आवेदन दिया था। डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि निलंबित किये गये एएसआई बगैर वर्दी ड्यूटी पर निकल गए और दो व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किये। इसका वीडियो फुटेज व शिकायत थानाध्यक्ष को मिली। शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष ने स्वयं जांच करते हुए एसपी को प्रतिवेदन भेज दिया। जिसप्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एएसआई को निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- गोवध अपराधियों से साठ गांठ में संलिप्त थाना प्रभारी निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...