वर्दी छोड़ सहायक उप निरीक्षक बनेंगे गुरुजी
देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। 2023 में शरीर पर वर्दी चढ़ी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के पद पर अश्वनी कुमार सिंह तैनात हुए। बेहतर कार्य के चलते कार्यालय में कर्मियों के चहेता बन गए, लेकिन अब उनके शरीर पर वर्दी नहीं, बल्कि हाथ में गुरुजी की किताब व डंडा नजर आएगा। सहायक अध्यापक के पद पर चयन होने के बाद वर्दी से दूरी बनाने के लिए अश्वनी ने एसपी को पत्र सौंप दिया है। पुलिस विभाग के इस्तीफा मंजूर करने के बाद वह शिक्षा विभाग ज्वाइंन कर लेंगे।आंबेडकरनगर जिले के रहने वाले अश्वनी कुमार सिंह पढ़ने में शुरू से होनहार रहे हैं। 2021 में जूनियर ऐडेड हाईस्कूल शिक्षक भर्ती कराई गई। इसमें अश्वनी कुमार सिंह भी हिस्सा लिए, लेकिन तब परिणाम घोषित नहीं हुआ। इस बीच उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (लिपिक)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.