उरई, अप्रैल 26 -- उरई। संवाददाता रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि रहे।शुभारम्भ मुख्य अतिथि के परेड ग्राउंड पर आगमन के साथ हुआ। जहां सुसज्जित परेड दल द्वारा उन्हें विधिवत सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अनुशासन, एकरूपता, आत्मविश्वास एवं उच्च प्रशिक्षण स्तर का परिचय देते हुए शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। अतिथि द्वारा प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.