वर्दी का सपना लिए दौड़े 920 जांबाज, 760 ने मारी बाजी
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार सुबह वतन की वर्दी पहनने का सपना संजोए सैकड़ों नौजवान मैदान में उतरे और पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई। बुधवार को 1037 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें 920 अभ्यर्थी पहुंचे और उनमें से 760 ने सफलता हासिल की। जीडी भर्ती के बाद अब टेक्निकल ट्रेड्समैन नाविक (टीडीएन) पद के लिए भर्ती प्रक्रिया का नया चरण शुरू हुआ, जिसमें 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थी शामिल हुए। एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जनपदों के अभ्यर्थियों के लिए बुधवार को यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित हुई। अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शामली और सहारनपुर से आए नौजवान टीडीएन भर्ती में शामिल होने पहुंचे। वहीं इसी दौरान अग्निवीर टेक्निकल भर्ती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.