बेगूसराय, मार्च 2 -- बिहार के बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) बनकर लोगों पर रौब झाड़ने वाली लेडी डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 27 वर्षीया युवती नीशू कुमारी के नाम से खुद को बिहार पुलिस का दारोगा बताती थी। आरोपी को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी बड़ी एघु निवासी कैलाश साह के किराये पर लगे मकान से हुई है। धोखाधड़ी,फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली की धाराओं में उसके खिलाफ कांड दर्ज कर बेगूसराय पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़ी फर्जी दारोगा निशु कुमारी के नाम से पुलिस अधिकारी बनी थी लेकिन असली नाम कजोमा कुमारी है। वह मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव निवासी विपिन सिंह की पुत्री है। आरोपित महिला खुद को बेगूसराय कोर्ट में तैनात दरोगा बताकर लोगों से पहचान बनाती थी और कई जगहों पर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.