वर्दी का अपमान : पीआरडी जवान पर बरसाए थप्पड़
झांसी, मई 31 -- झांसी, संवाददाता। रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने वर्दी का अपमान कर दिया। उन्होंने वर्दीधारी पीआरडी जवान पर जमकर थप्पड़ बरसाए। कॉलर पकड़कर खींचा। गाली-गलौज की, जिसमें वर्दी फट गई। बेल्ट-बाजू के हुक टूट गए। विरोध करने पर अपने साथियों से भी चांटों की बारिश करवाई। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार की देर शाम यह वीडियो तेजी से वॉयरल हुआ। वहीं नबाबाद थाना पुलिस ने इसी के आधार पर दो नामजद सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नबाबाद व शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बीच शांति नगर गल्ला मंडी रोड की बताई जा रही है。
घटना का विवरण कस्बा मोंठ के गांव अमरा निवासी दयाशंकर झांसी में पीआरडी जवान हैं। वह गल्ला मंडी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.