मिर्जापुर, जून 14 -- मिर्जापुर। नगर के फतहा स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर स्थित संघ भवन में शनिवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने समय से वर्दी एवं धुलाई भत्ता,वतन वृद्धि और एसीपी का लाभ न दिए जाने पर रोष जताया। साथ ही कहा कि तैनाती स्थल से दूसरे स्थान पर भेज काम लेने पर भी नाराजगी जताया गया। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष लाल साहब बिंद ने पंचायती राज कर्मचारियों से उनके तैनाती वाले गांव में ही ड्यूटी लेने की मांग करते हुए कहा कि अन्य ग्राम पंचायत में ड्यूटी लगाने पर उन्हें टीए,डीए भुगतान किया जाय। यह भी पढ़ें- स्थानांतरण के विरोध में लेखपाल संघ ने किया प्रदर्शन साथ ही उनके मूल कार्य से इतर गांवों में पन्नी आदि न बिनवाया जाए। चेतावनी देते हुए कहाकि उनकी...